व्यापार
284 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को तेजी का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 284.50 अंकों की तेजी के साथ 25,513.00 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 87.85 अंकों की मजबूती के साथ 7,821.30 पर कारोबार करते देखे गए.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 93.33 अंकों की मजबूती के साथ 25,321.83 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.80 अंकों की बढ़त के साथ 7,755.25 पर खुला.
![3/3/2008 - MUMBAI: BSE Sensex showing certain indices in Mumbai. Sensex was down 570 points - PTI Photo [Business]](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/05/532795-SENSEX4-300x201.jpg)



