Entertainment News -मनोरंजन

3 महीने बाद कपिल शर्मा की ऐसी हालत देख फैन्स हुए पागल, देखें तस्वीरें

लंबे समय से कपिल शर्मा कहीं नज़र नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपने सभी कामों से ब्रेक ले रखा था। वही कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते हुए कपिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो जल्द टीवी पर वापसी करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि एक बार वापस शेप में आने के बाद ही वो अपनी डीपी बदलेंगे। बता दे, कपिल शर्मा इन दिनों लाइमलाइट से दूर चल रहे हैं। कपिल के दो शो बुरी तरह फ्लॉप हुए। नए शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के 3 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए थे कि कपिल ने शो में आना बंद कर दिया। इसके बाद तो कपिल के ऊपर कई आरोप लगे। वहीं कपिल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमाेस पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन पर केस भी किया। करियर बर्बाद होता देख कपिल इतनी शराब पीने लगे कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती होना पड़ा। कपिल के कुछ करीबियों ने बताया था कि शराब के चक्कर में उनकी हालत बहुत खराब हो गई है। 

लेकिन हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कपिल काफी मोटे और शक्ल बीमार से नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को आप ध्यान से देखे तो तो आप समझ सकते हैं कि कपिल के आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ गए हैं और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है। अभी तक वो अपने घर चंडीगढ़ में थे। कपिल के मुंबई वापस आने से ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को एक नए शो की सौगात मिलने वाली है। कपिल के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button