टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत में अब तक 3044 कोरोना संक्रमित, 83 की मौत

भारत में अब तक 3044 कोरोना संक्रमित, 83 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3044 मामले सामने आ चुके हैं। ये आंकड़ा covid19india.org वेबसाइट के अनुसार है। कोविड-19 से देश में अब तक 83 मौतें दर्ज हुई है, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना के 229 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। उधर, महाराष्ट्र और केरल दोनों ही राज्यों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है।

केरल में कोरोना के मरीजों की संख्या 295 तक पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 490 तक पहुंच गया है।
वही, राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है, शुक्रवार को 35 नए केस मिले है। तबलीगी जमात से लौटे 12 लोग बुधवार शाम संक्रमित पाए गए हैं, इनमें से 4 टोंक, एक अलवर तथा सात संक्रमित चूरू जिले में मिले हैं। इससे पहले प्रदेश में राजधानी जयपुर में 13 और जोधपुर में दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश में सर्वाधिक 54 संक्रमित मरीज जयपुर में हैं।

बता दे, निजामुद्दीन में मरकज से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले लोगों ने दिक्कतें बढ़ाई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से 14 राज्यों में 647 मामले सामने आए हैं। एक गलती की वजह से संक्रमण बढ़ गया। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें फेल हो सकती हैं।

बता दे, भारत देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों के 3044 मामले आ चुके हैं। आज कोरोना के 499 नए केस आये है। अब तक 83 लोगो की मौत हो चुकी है और 229 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना वायरस से एक्टिव लोगो की संख्या 2677 है। यह आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं।

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 490 26 50
तमिलनाडु 411 1 6
दिल्ली 384 5 8
केरल 295 2 42
तेलंगाना 229 11 32
आंध्रप्रदेश 161 2 1
राजस्थान 168 0 3
उत्तरप्रदेश 172 2 17
कर्नाटक 134 3 11
मध्यप्रदेश 131 8 0
गुजरात 95 8 10
जम्मू-कश्मीर 75 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 57 0 27
पंजाब 51 5 1
बिहार 29 1 3
चंडीगढ़ 18 0 0
असम 20 0 0
लद्दाख 13 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 10 0 2
छत्तीसगढ़ 9 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 1 1
गोवा 6 0 0
ओडिशा 5 0 1
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

Related Articles

Back to top button