अजब-गजब

350 रुपए की शर्त में शख्स ने जीत लिए 7 करोड़ रुपए

ऐसा 15 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी शख्स ने पहली ही बार में इतनी रकम जीत ली। यहां तक कि कैसीनो ने ट्वीट कर हैरॉल्ड को इतनी बड़ी रकम जीतने की जानकारी खुद दी। हैरॉल्ड अपनी जिंदगी में दो बार कैंसर से भी जूझ चुके हैं। हैरॉल्ड को कॉलेन और लिवर कैंसर हो चुका है। लेकिन क्रिसमस पर इन्हें ऐसा नायाब तोहफा मिला कि ये खुद भी हैरान हो गए। 350 रुपए की शर्त लगातार इन्होंने 7 करोड़ रुपए कमा लिए।

350 रुपए की शर्त में शख्स ने जीत लिए 7 करोड़ रुपए जी हां- कैंसर पेशेंट 70 साल के हैरॉल्ड क्रिसमस से पहले शॉपिंग पर गए थे। वहां उन्होंने पोकर में 350 रुपए खर्च करके 7 करोड़ रुपए जीत लिए। चलिए बताते हैं कैसे? क्रिसमस पर हम सभी को एक खास तोहफा का इंतजार होता है। हम सब सोचते हैं कि सांटा हमें तोहफा दे जाए। सोचिए क्रिसमस के दिन किसी को एक ऐसा तोहफा मिल जाए, जिसकी उम्मीद ही न हो तो क्या बात हो।

अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले हैरॉल्ड एम को भी क्रिसमस के दिन ऐसा ही तोहफा मिला। 70 साल के हैरॉल्ड क्रिसमस से पहले शॉपिंग पर गए थे। घूमते-घूमते शहर के एक होटल में बने स्पा और कैसीनो चले गए। टहलते हुए वो क्रिसमस के मौके पर होने वाले कार्यक्रम देख रहे थे। तभी उनकी नजर वहां चल रहे पोकर पर पड़ी।

देखते ही उन्होंने सोचा कि क्यों ना इस पर हाथ आजमाया जाए। फिर क्या उन्होंने पोकर में हाथ आजमाने का फैसला किया। हैरॉल्ड अपनी जिंदगी में पहली बार पोकर की शर्त लगा रहे थे। उन्होंने 5 डॉलर यानी करीब 350 रुपए की शर्त लगाई थी। इसके बाद वह पोकर टेबल पर बैठे और उन्होंने 6 कार्ड की बोनस शर्त लगाई। देखते ही देखते हैरॉल्ड ने 7 करोड़ रुपए की शर्त जीत ली।

Related Articles

Back to top button