मनोरंजन

आलिया भट्ट ने बॉयफ्रेंड के नाम पर रखा अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम!

न्यूज : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय से खूब सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। आलिया और रणवीर सिंह की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं। अब आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में बिजी हैं। वहीं आल‍िया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो स‍िर्फ एक्टिंग में नहीं बल्कि प्रोडक्शन हाउस भी खोलना चाहती। आलिया ने बताया की उन्होंने प्रोड्क्शन हाउस की शुरुआत की है। इतना ही नहीं आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी रख लिया हैं। Eternal Sunshine Productions। आपको बता दें कि ये नाम आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम पर रखा है।

https://www.instagram.com/p/Bulx9mxHZeV/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि आलिया रणबीर कपूर को प्यार से सनशाइन बुलाती है। रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर आलिया ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमे रणबीर को सनशाइन कह गया था। आल‍िया ने बताया कि- मैंने प्रोड्क्शन हाउस की शुरुआत की है। मैं एक सॉल‍िड प्रोडक्शन प्लान कर रही हूं। इस पर पूरी एक टीम काम कर रही है। लेकिन कैसी फिल्में प्रोड्यूस करने की प्लान‍िंग है, इसका खुलासा अभी नहीं होगा आने वाले कुछ समय पर होगा। इतना ही नहीं आल‍िया ने कहा मैं हमेशा ऐसी ही फिल्म बनाना चाहूंगी, ज‍िसे मैं खुद देखना पसंद करूं। आलिया ने बताया है की जो उन्होंने अपार्टमेंट ल‍िया है, इसे अपना ऑफ‍िस बनाने की प्लान‍िंग में है।

https://www.instagram.com/p/BoQqmFlDf_G/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी  कुंभ मेले पहुंचे। जहा उन्होंने एक अलग अंदाज में ‘ब्रह्मास्त्र’ का लोगो लॉन्च किया। कुंभ में एक ड्रोन शो के जरिए फिल्म का लोगो लॉन्च किया गया था। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे दर्जनों ड्रोन्स का इस्तेमाल कर आसमान को रंगीन करते हुए ‘ब्रह्मास्त्र’ लिखा गया। जिसकी फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे है। ब्रह्मास्त्र फिल्म इस साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। एक जानकारी के मुताबिक यह एक माइथोलॉजिकल टच से जुड़ी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन भगवान ब्रह्मा और नागार्जुन भगवान व‍िष्णु के किरदार में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button