राज्य

महाराष्ट्र में मिले 407 नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को 407 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (407 newly infected patients of corona) मिले हैं तथा 24 घंटे में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कुल 6663 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 815 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 967 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 77875104 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7865705 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7711343 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 143701 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.04 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.82 फीसदी है।

महाराष्ट्र में सोमवार को एक भी ओमिक्रोन संक्रमित नहीं मिले हैं। राज्य में अब तक मिले कुल 4629 ओमिक्रोन संक्रमितों में से 4456 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 173 संक्रमितों का इलाज जारी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना दिन-ब-दिन दम तोड़ता जा रहा है। महानगर में नए मरीज मिलने का आंकड़ा दहाई पर आ गया है। सोमवार को मुंबई में 73 नए कोरोना मरीज मिले और मौत का आंकड़ा शून्य रहा। वहीं अस्पतालों से 95 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर गए।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मुंबई में मिले 73 मरीजों में से 66 यानी 90 फीसदी मरीज बिना लक्षणवाले हैं। इनमें से केवल 7 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 4 मरीजों को ऑक्सीजन बेड की जरूरत पड़ी। मुंबई के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 35,927 बेड हैं, जिनमें से 699 बेड यानी 1.9 फीसदी बेड पर मरीजों का इलाज चल रहा हैं। बाकी 98.1 फीसदी बेड खाली हैं। फरवरी महीने में मुंबई में अब तक कुल 18 मौतें और 9 बार जीरो मौतें हुई हैं।

मुंबई में वर्तमान में 815 सक्रिय कोरोना के मरीज हैं। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत है। जनवरी की शुरुआत में 6 से 8 जनवरी के बीच लगातार तीन दिनों तक 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। उसके बाद मरीजों की संख्या घटकर 200 से 300 मरीज रह गई थी। सोमवार को संख्या घटकर 73 मरीजों पर आ गया है। मुंबई की एक भी बिल्डिंग या स्लम सील नहीं है। 21 फरवरी से 27 फरवरी तक कोरोना की ग्रोथ रेट 0.01 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button