टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

महाराष्ट्रः अहमदनगर में दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्रः अहमदनगर में दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत

मुंबई: अहमदनगर जिले में देवगढ़ के पास सोमवार तड़के जालना-औरंगाबाद महामार्ग पर मिनी बस व कार की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। पांचों घायलों को तत्काल नेवासा ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही सभी घायलों की मौत हो गई। घटना की छानबीन नेवासा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार

सोमवार को तड़के तकरीबन दो बजे स्विफ्ट कार में 5 लोग औरंगाबाद से जालना की ओर आ रहे थे। अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से स्विफ्ट कार निजी बस से टकरा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नेवासा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक भरत दाते पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और कार से सफर कर रहे पांचों को नेवासा ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन इन पांचों की इलाज से पहले ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने पांचों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— बढ़ती कीमतों की समस्या का जल्द हल निकाले सरकार: मायावती

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button