उत्तर प्रदेशब्रेकिंगमुरादाबादराजनीतिराज्य

मुरादाबाद में आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, प्रभारी के सामने ही हुई हाथापाई

मुरादाबाद : डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता शहर के अलग-अलग हिस्सों से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए, इसके बाद ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के बरेली मुरादाबाद मंडल प्रभारी तौकीर भी साथ में रहे। ज्ञापन देने के बाद सभी नेता और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के नजदीक न्यू कैसल होटल में इकट्ठा हुए। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद के बीच में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। बात बढ़ी तो अन्य नेताओं ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग कर दिया। कुछ देर बाद अचानक से फिर दोनों आमने-सामने आ गए और इस बार हाथापाई हो गई। दोनों ने जमकर थप्पड़ और मुक्के चलाए। वहां मौजूद उनके समर्थक भी आमने सामने आ गए। अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जैसे तैसे उनका बीच बचाव कराया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के बाद जेबकतरों ने कई नेताओं और मीडिया कर्मियों के पर्स चोरी कर लिए। इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा प्रणाली पर ही सवाल खड़े हो गए। भीड़ में भगवा गमछा डालकर आए जेबकतरों ने भाजपा के महानगर मंत्री का पर्स भी चुरा ल‍िया। लेकिन जब महामंत्री से पुलिस में शिकायत करने का सवाल किया गया तो, वह इस मामले में चुप्पी साध गए। वहीं एक मीडिया कर्मी का भी पर्स गायब हो गया। सर्किट हाउस को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। लेकिन इस भीड़ में कुछ जेबकतरे भी घुस गए। जैसे ही उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर रहे थे, वैसे ही उनके पीछे भीड़ में चल रहे जेबकतरों ने महानगर के भाजपा महामंत्री की जेब काटकर पर्स चोरी कर लिया।

Related Articles

Back to top button