उत्तराखंडराज्य

60 साल बाद रामगढ़ गांव में पहुंचा पानी

देहरादून: ‘साहब! पहले इस गांव में अंग्रेज रहते थे, उनके जाने के बाद पिछले करीब 60 साल से मेरा परिवार इस जगह पर रह रहा है। आज यहां रहने वाले परिवारों की संख्या 20 पहुंच गई है। लेकिन, गांव में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोगों को रामगढ़ गांव से 200 मीटर की दूरी पर बह रहे प्राकृतिक स्रोत से सिर पे मटके रखकर पानी ढोना पड़ रहा है। आज पहली बार हमने अपने गांव में हैंडपंप से पानी निकलता हुआ देखा है’।

ये भी पढ़ें: संजीवनी बूटी का नाम दिया है एलोवेरा, जानिए क्या है फायदे

बुधवार को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने जब गांव में हैंडपंप पर मोटर लगाकर पेयजल योजना का लोकार्पण किया तो उनका स्वागत करने पहुंची 80 साल की गोदाम्बरी जुयाल ने इन शब्दों के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से जनप्रतिनिधि से लेकर सरकारी अधिकारियों से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था करने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जल संस्थान की ओर से यहां नया हैंडपंप लगाया गया और उसमें मोटर लगाकर लोगों को पेयजल आपूर्ति की गई। इसके साथ ही विधायक विनोद चमोली ने पानी के संकट से जूझ रहे सुभाषनगर के ओगलभट्टा में भी हैंडपंप पर मोटर लगाकर लोगों को पानी की आपूर्ति शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को ऐसी बड़ी चोट, देश में मची खलबली…

इससे क्षेत्र के 350 लोगों को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, अनंत सागर, राजेश काम्बोज, विनोद रांगढ़, नवीन क्षेत्री, सुनील राजौरिया, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र रोहिला, सहायक अभियंता बीएस डोगरा, बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button