उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराज्यलखनऊ

20 अगस्त से सत्र, यूपी विधानसभा में 7 सीटें खाली, जानिये क्या है कारण

लखनऊ: आगामी 20 अगस्त से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र है। विधानसभा में कुल 404 सीट है, जिसमे एक एंग्लो-इंडियन सदस्य नामित होतेकिये जाते हैं, शेष 403 सदस्य चुनकर आते हैं। मौजूदा समय में विधान सभा की ७ सीट खाली हैं, यानी कि सदन का कुल संख्याबल घटकर 397 ही रह गया है। इन 7 सीटों में 4 सीटें विधायकों के निधन से और 3 सीटें अन्य कारणों से खाली हुयी हैं। अहम बात है कि 4 सदस्यों के निधन के कारण रिक्त हुए स्थानों में 2 कैबिनेट मंत्रियों की सीटें भी शामिल हैं। इन दोनों मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चैहान का निधन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पिछले दो हफ़्तों में हुआ है।

इन सात विधानसभा क्षेत्रों की सीटें खाली

विधानसभा में खाली हुयी इन सात विधानसभा सीटों में, फीरोजाबाद जिले की टूंडला सीट, उन्नाव की बांगरमऊ सीट, रामपुर की स्वार सीट, बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर सीट, जौनपुर की मल्हनी सीट, कानपुर नगर की घाटमपुर और अमरोहा की नौगांवा सादात सीट शामिल हैं। इनमें से फीरोजाबाद की टूंडला सीट भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा त्यागपत्र देने से खाली हुयी, वे अब सांसद हैं। जबकि बांगरमऊ व स्वार सीटें कोर्ट के आदेश से खाली हुयी हैं। बांगरमऊ सीट से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से सजा हुयी है तथा स्वार से विधायक रहे अब्दुला आजम के आयु प्रमाण पत्र को फर्जी मानते हुए कोर्ट ने उनकी सदस्य्ता रद करदी, इसके अलावा मल्हनी, बुलंदशहर, घाटमपुर व नौगावां सादात निर्वाचित विधायकों के निधन से रिक्त हुई हैं।

सदन में इस प्रकार रहेगी दलवार स्थति

रविवार को सदन में होने वाली बैठक के लिए दलवार विधायकों की संख्या इस प्रकार है। भारतीय जनता पार्टी-305, समाजवादी पार्टी-48, बसपा-18, अपना दल सोनेलाल-9, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी-चार, राष्ट्रीय लोकदल-एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी)-एक, निदर्लीय-तीन व एक सदस्य नामित।

Related Articles

Back to top button