राज्य

महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 973 नए केस, मुंबई में एक भी मौत नहीं,ओमिक्रॉन के 62 नए मरीज

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 973 नए मामले आए और 12 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 78,63,623 और मृतक संख्या 1,43,687 हो गई है। फिलहाल राज्य में कुल 12682 उपचाराधीन मरीज हैं। फिलहाल 801 लोग संस्थानिक पृथक-वास में हैं।

राज्य के आंकड़े

कुल टेस्ट- 7,76,58,977
कुल पॉजिटिव केस- 78,63,623
कुल मौत – 143687
कुल ठीक हुए- 77,07,254
इसी तरह राज्य की राजधानी मुंबई (Mumbai) में बीते शुक्रवार को भी कोरोना (Covid) के चलते किसी भी मरीज (Patient) की मृत्यु (Death) नहीं हुई है। बता दें कि फरवरी महीने में यह छठी बार हुआ है कि बीमारी के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि राज्य में बीते 24 घंटे में 12 मरीजों ने दम तोड़ा है। राज्य में शुक्रवार को 973 नए कोविड मरीज मिले हैं, जबकि मुंबई में 21,508 टेस्टिंग के बाद 128 नए कोविड मरीज मिले हैं। यानी मुंबई की पॉजिटिविटी रेट 0.59% रही है।

इस तरह अगर ओमिक्रॉन की बात करें तो राज्य में बीते शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 62 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ अब कुल मरीजों की संख्या 4629 हो गई है, जिसमें से अब तक 4456 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button