फीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोदी के खिलाफ उमा भारती का वीडियो जारी

contrivarsial tapeनई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को एक धमाकेदार वीडियो जारी किया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता उमा भरती को अपनी ही पार्टी के ‘अग्रणी’ नेता नरेंद्र मोदी को ‘विनाश पुरुष’ कहते दिखाया गया है। इस वीडियो में उमा भारती को अंग्रेजी में बोलते दिखाया गया है  जबकि आम तौर पर वे हिंदी में ही बात करती हैं। वीडियो में उमा कह रही हैं  ‘‘गुजरात की जेलों में निर्दोष हिंदू बंद हैं। क्या नरेंद्र मोदी ने उनके लिए कुछ किया है?’’ ‘‘वे विकास पुरुष नहीं हैं  वे एक विनाश पुरुष हैं।’’ कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि यह वीडियो गुजरात में कुछ वर्ष पहले रिकार्ड किया गया था  तब उमा भारती भाजपा से बाहर थीं। वीडियो जारी होने से परेशान भाजपा नेताओं ने स्वीकार किया है कि यह वीडियो नकली नहीं है। उन्होंने दलील दी है कि जिस समय उमा ने यह बयान दिया था उस समय वह पार्टी में नहीं थीं। उमा भारती को भाजपा के एक और महत्वपूर्ण नेता अरुण जेटली को भी निशाना बनाते देखा गया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या वे गुजरात की जेलों में बंद हिंदुओं के लिए लड़ेंगे? यह वीडियो ऐसे समय में सार्वजनिक किया गया है जब भाजपा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कंधे पर उठाए तथाकथित गुजरात विकास मॉडल की गाथा देशभर को सुनाती फिर रही है और आम चुनाव में मोदी लहर का दावा करती फिर रही है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज उत्तर प्रदेश के चरखारी से विधानसभा की सदस्य हैं। लंबे समय तक वह भाजपा की धुर हिंदुवादी छवि मानी जाती रही हैं। दिसंबर 2००5 में उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था और उन्होंने भारतीय जनशक्ति पार्टी (भाजश) गठित की थी। वर्ष 2०11 में वह पुन: भाजपा में लौटीं  लेकिन पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश जाने से रोक दिया और पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया।

Related Articles

Back to top button