राज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश: राज्य मंत्री की कार से हुई ज़बरदस्त टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, कार से शराब की बोतलें बरामद

उत्तर प्रदेश के हरदोई में राज्य मंत्री की कार से लगी ज़बरदस्त टक्कर से हाथरिक्शा चालक की मौत होने का मामला सामने आया है।  हादसा सोमवार देर रात हुआ।  पुलिस ने फिलहाल राज्य मंत्री की कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

l_2-1483415363पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि हादसा जिस कार से हुआ है वो राज्य मंत्री ओम प्रकाश सिंह की है।  देर रात उनकी कार ने रास्ते पर चल रहे एक हाथ रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि इसमें रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  

पुलिस अधीक्षक मल्होत्रा ने यह भी जानकारी दी कि मंत्री की कार की जब तलाशी ली गई तो उसमे शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।  फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button