उत्तर प्रदेश

सीएमएस छात्रा को निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की मेधावी छात्रा शैरिल नाज ने अन्तर-विद्यालयी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अंग्रेजी भाषा की इस निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन रिसर्च डिजायन एवं स्टैण्डर्ड आर्गनाइजेशन, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठिति विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अंग्रेजी भाषा ज्ञान के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ रचनात्मक व सारगर्भित लेखन की छाप छोड़ी एवं विश्व में एकता, शान्ति व सौहार्द की स्थापना हेतु विश्वव्यापी दृष्टिकोण का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस शानदार सफलता हेतु शैरिल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button