उत्तर प्रदेश

गोमतीनगर में सड़क पर बेसुध मिली महिला

– कार से अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप
लखनऊ। गोमतीनगर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद कार से फेंकने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कार सवार दबंगों ने महिला को अगवा कर लिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद कार सवार दबंगों ने महिला को सरेराह सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। सड़क किनारे महिला को बेसुध देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। इसके साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मूल रूप से हरदोई निवासी पीड़िता गोमतीनगर के हनीमैन के पास झोपड़ पट्टी में रहती है। महिला आस-पास के घरों में काम करके मां का हाथ बटाती है। शनिवार वह मां के साथ काम पर गई थी, जिसके बाद वह अकेले ही घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच उसे युवकों ने दबोच लिया और उसे एक कार में बैठा लिया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला को बेसुध देख कार सवार आरोपियों ने उसे एक मॉल के पास फेंक दिया और भाग निकले। महिला को सड़क किनारे बेसुध देख सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसके आधार पर वह पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button