करिअरफीचर्ड

योगी सरकार में खुलने जा रहा है उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय

नई दिल्ली : योगी सरकार युवा खिलाड़ियों और प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय खोलने जा रही है।

योगी सरकार में खुलने जा रहा है उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय

वक्फ बोर्ड की आमदनी बढ़ा, तलाकशुदा महिलाओं की मदद करेगी योगी सरकार

जिसमें खेल संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम होंगे ताकि अधिक से अधिक युवा खेल के साथ-साथ रोजगार भी प्राप्त कर सके। इस खेल विश्वविद्यालय में एमबीए की तरह खेल प्रबंधन का भी एक विशेष पाठ्यक्रम होगा। 

प्रदेश सरकार इसके लिये करीब सवा सौ एकड़ जमीन की तलाश कर रही है। इस विश्वविद्यालय के लिये विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके निर्माण में केंद्र सरकार की भी मदद ली जायेगी। 

उत्तर प्रदेश  खेल मंत्री के मुताबिक उत्तर प्रदेश में खेल और खेल प्रबंधन के लिये एक खेल विश्वविद्यालय बनाने पर विभाग काम कर रहा है। 

इसमें भारतीय खेलों को बढ़ावा देने पर जोर होगा, साथ ही खेल से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम भी होंगे। इस विश्वविद्यालय में बीपीएड का डिग्री कोर्स भी होगा। लेकिन हम पहली बार खेल प्रबंधन पर एमबीए जैसा एक विशेष पाठ्यक्रम भी शुरू करना चाहते हैं। 

 

Related Articles

Back to top button