व्यापार
फ्लाइंग टैक्सी सेवा शुरू करेंगे उबर और नासा
मुंबई (एजेंसी)। सड़क पर कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर अब फ्लाइंग टैक्सी लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा से हाथ मिलाया है। ये फ्लाइंग टैक्सी सेवा उबर एयर के नाम से जानी जाएगी।
कंपनी 2020 तक अपने डेमो प्लान के तौर पर टेक्सास, दुबई और डलास-फोर्टवर्थ में फ्लाइंग टैक्सी सर्विस शुरू कर सकती है, जिसमें अब लॉस एंजेल्स को भी शामिल किया गया है। कंपनी के मुताबिक छोटे इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट को एयर टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जो वर्टिकली टेकऑफ और लैंडिंग कर पाएंगे।



