राष्ट्रीय

ममता सरकार के कारण बिहार के सम्मान को पहुंची ठेस : सुशील मोदी

पटना : बिहार के नगर विकास और आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में उनके साथ हुई मारपीट की पूरी वारदात सुशील मोदी को सुनाई। इस पर सुशील मोदी का कहना है कि ममता सरकार के कारण बिहार के सम्मान को ठेस पहुंची है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि शर्मा जी के पत्र सौंपने के बावजूद भी पश्चिम बंगाल की सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। मंत्री ने घटना की जानकारी डीजीपी को देते हुए मामले की जांच करने की गुहार लगाई है।

सुशील मोदी ने कहा कि मंत्री सुरेश शर्मा के आचरण पर शक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनका आचरण राजद नेता शहाबुद्दीन या राजवल्लभ यादव जैसा नही है। राजद इसे भाजपा से जोड़कर होटल वालों की तरफदारी कर रहा है। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि यह घटना बहुत दुखद है। ममता बैनर्जी की सरकार मंत्री को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने में असमर्थ रही है। यह ममता सरकार की नाकामी है।

Related Articles

Back to top button