उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

निकाह से चंद घंटे पहले युवती प्रेमी के साथ फरार, तनाव

nikahरामपुर: रामपुर में आज दिन में करीब ढाई बजे निकाह से चंद घंटे पहले ही एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामला दूसरे संप्रदाय का होने के कारण वहां पर माहौल तनावपूर्ण है।रामपुर में बोत थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में एक युवती का निकाह होना था। बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। घर के सभी लोग बरातियों की आवभगत में लगे थे, इसी बीच मौका पाकर युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण वहां पर माहौल काफी गरमा गया है। युवती के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों को बस अड््डे से पकड़ लिया। दोनों शहर छोडऩे की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में रखा है। थाना के बाहर दोनों के परिवारवाले हंगामा कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। वहां का माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button