उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रो. गीता गांधी किंगडन का जन्मदिन मनाया

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल की प्रेसीडेन्ट एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन का जन्मदिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाया। सी.एम.एस. सेक्रेटेरिएट पर आयोजित विशेष समारोह में विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रो. किंगडन का जन्मदिन मनाया और बधाइयां प्रेषित करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. भारती गांधी ने प्रो. किंगडन को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा, आज दिन भर प्रो. किंगडन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए प्रो. किंगडन ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. के सभी कार्यकर्ता, शिक्षक व छात्र बड़े मनोयोग से भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण में जुटे हैं और सी.एम.एस. की गरिमा सुदृढ़ करने में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं छात्रों के अथाह परिश्रम के फलस्वरूप आज सी.एम.एस. का नाम देश में ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में ऊँचा है। उन्होंने सी.एम.एस. को और अधिक ऊँचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। विदित हो कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. किंगडन ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। वर्ष 2013 में इंग्लैण्ड की किंग्सटन यूनिवर्सिटी ने प्रो. किंगडन को ‘डाक्टरेट की मानद उपाधि’ से सम्मानित किया। आपने ‘इकोनॉमिक्स ऑफ एजुकेशन’ पर विशेष शोधकार्य सम्पन्न किया है तथापि वर्ल्ड बैंक, यूरोपियन यूनियन, इंग्लैण्ड के डिपार्टमेन्ट ऑफ इण्टरनेशनल डेवलपमेन्ट जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं को शैक्षिक क्षेत्र में सलाह देती रही है। इसके अलावा, डा. किंगडन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सर्व शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से भी जुड़ी रही हैं।

Related Articles

Back to top button