राज्यराष्ट्रीय

रांची से कोलकाता जा रही बस पलटी, पांच घायल

ranchi bus accidentजमशेदपुर। रांची से कोलकाता जा रही बस सोमवार की देर रात बुंडू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सूचना के अनुसार सोमवार की रात रांची से यात्रियों को लेकर बस कोलकाता के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही बुंडू के पास पहुंची कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एकाएक पलट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को देर रात ही एम्बुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया। एजेंसी

Related Articles

Back to top button