इस राशि के लोग होते हैं सबसे ज्यादा इमोशनल, छोटी-छोटी बातों पर लगते हैं रोने
प्राचीन काल से ही राशियो को लेकर ऐसी अवधारणा है कि वो हमारे व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में सब कुछ बताती है। ज्योतिषशास्त्रों में भी बताया गया है कि राशि ग्रह और नक्षत्रों के बदलने पर अपने व्यवहार में बदलाव करती है। जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसपर निर्भर करता है कि हमारी जिंदगी में कब क्या होने वाला है। इस विधि से न केवल इंसान का भविष्य बल्कि उसके चरित्र का भी आभास लगाया जा सकता है। आज हम कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वभाव से काफी इमोशनल होते हैं जब इन्हें किसी प्रकार का खुशी या गम मिलता है तो इनका दुसरो के सामने प्रकट करने का तरीका बदल जाता है।

आप भी जब अपने परिवार या दोस्तों के साथ रहते हैं तो देखते होंगे कि मजाक-मस्ती के दौरान कुछ ऐसे दोस्त भी होते हैं जो जरा सी बात को दिल पर लेकर इमोशनल हो जाते हैं। यदि आपको पहले से मालूम रहे कि उसकी प्रवृति जल्द इमोशनल होने की है तो शायद ही उसकी खिंचाई करोगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि कौन ज्यादा इमोशनल होते हैं तो इस बारे में हम आपको बताएंगे उन 4 राशियो के बारे में जो स्वभाव से काफी इमोशनल और जज्बाती होते हैं…
1. मेष राशि
मेष राशि को लेकर बताया गया है कि ये सामान्य लोगो से बिल्कुल अलग होते हैं क्योंकि अन्य लोगो के बारे में बताएं तो वो सिर्फ अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को लेकर जज्बाती होते हैं लेकिन मेष राशि के जातक अनजान लोगों के लिए भी जल्दी जज्बाती हो जाते हैं। ये दुसरो की परेशानियों को बड़ी जल्दी समझ जाते हैं और खुद भी दुखी हो जाते हैं। शायद इसी वजह से ये देखा गया है कि मेष राशि के जातक एक परफेक्ट जीवनसाथी और अच्छे दोस्त के रूप में उभरते हैं।
2. कर्क राशि
इस राशि के जातक थोड़े ज्यादा भावुक होते हैं क्योंकि अगर की इन्हें जरा सी बात बोल दे तो उसे वर्षों तक नही भूलते। सिर्फ इतना ही नही बल्कि इनकी आंखों में आंसू जल्द ही आ जाते हैं। ज्योतिषशास्त्रों में बताया गया है कि कर्क राशि के जातक नफरत नाम मात्र भी बर्दाश्त नही कर पाते और भावनाओं में बह जाते हैं। सिर्फ दुख ही नही सुख को भी दूसरों के साथ बेफिक्र होकर शेयर करते हैं। इसी वजह से इनसे अच्छा मित्र कोई नही हो सकता।
3. कन्या राशि
इस राशि से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि ये कभी किसी से ईर्ष्या नही करते। ये जिससे भी मिलते हैं प्रेमभाव से जुड़ जाते हैं और जल्द ही दिल को लुभा लेते हैं। इनका जिनके साथ भी संपर्क बन जाये उसकी ख्याल में बेहद भावुक हो जाते हैं। जरा सी परेशानी हो जाने पर पूरा घर सिर पर उठा लेते हैं। यदि आपकी दोस्ती किसी कन्या राशि के जातक से हो जाये तो कभी बोर नही होंगे। एक बात ध्यान रखने वाली है कि ये जितना इमोशनल खुद होते हैं उससे ज्यादा इमोशनल दूसरों को भी कर देते हैं।
4. कुंभ राशि
कुंभ राशि को लेकर ऐसा माना जाता है कि ये अपने जज्बात से दूसरों के ऊपर हावी हो जाते हैं। ये किसी भी हाल समय रहें अपनी कंडीशन दुसरो से शेयर करते हैं। ये हरदम चाहते हैं कि उनके सुख और दुख के बारे में दुनिया को जानकारी हो। इन्हें दुखी देखकर आप भी जल्द भावुक हो जाएंगे और इनकी ही तरह इमोशनल हो जाएंगे।



