
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘वांटेड’ का गाना ‘बिन बियाहे राजा जी’ इन दिनों खूब सुना जा रहा है। 7 जुलाई को अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 1,280,431 व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले इस गाने का ऑडियो वर्जन भी आ चुका है लेकिन वीडियो में पवन सिंह का अंदाज काबिले तारीफ है।

शानदार म्यूजिक के साथ यह गाना हर भोजपुरी संगीत प्रेमी के दिल को जीत लेगा। ‘बिन बिहाए राजा जी’ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य का हॉट अंदाज दर्शकों को दीवाना बना देगा।
पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली के साथ ‘रात दिया बुता के पिया’ गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के कारण भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। पवन सिंह के फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं साथ ही उनके गाने का भी।
फिल्म ‘वांटेड’ में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस ‘मणि भट्टाचार्य’ और ‘अमृता आचार्य’ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका एंग्री मैन का रोल है। फिल्म इसी साल मई में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद भी किया।
https://www.youtube.com/watch?v=aR6p1bDr4sk