‘संजू’ के बाद बदली इस एक्ट्रेस की तकदीर, अब रणवीर कपूर के साथ आयेंगी नजर

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी छाप छोड़ने वाली करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘संजू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में करिश्मा तन्ना ने एक छोटा किरदार निभाया था लेकिन उनके इस किरदार ने दर्शकों पर एक अलग छाप छोड़ी है। वहीं अब करिश्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी करिश्मा
दरअसल, करिश्मा तन्ना जल्द ही अब रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद करिश्मा ने ट्वीट कर दी है।![]()
रणवीर के साथ एक ऐड शूट में आएँगी नजर
ट्वीट के मुताबिक रणवीर सिंह के साथ करिश्मा तन्ना ‘चिंग्स चाइनीज’ का एक एड शूट कर रही हैं। बता दें कि रणवीर सिंह इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं और इन्हें पहले भी आप कई एड में देख चुके होंगे। लेकिन इस बार रणवीर सिंह और करिश्मा तन्ना की धमाकेदार यंग जोड़ी जल्द ही आपको इस नए एड में देखने को मिलेगी।
इसके अलावा करिश्मा तन्ना ‘संजू’ फिल्म अपने हालिया रिलीज गाने ‘मुझे चांद पे ले चलो‘ को लेकर भी चर्चा में हैं।

यूट्यूब पर अब तक करीब 5 लाख आ चुके है व्यूज
इस गाने को रणबीर और फिल्म में विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड का किरदार अदा करने वाली करिश्मा तन्ना पर फिल्माया गया है। इस गाने को यूट्यूब परकरीब 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
फिल्म ‘सिंबा’ में बिजी है रणवीर
इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्मों की बात करें तो वह इन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया है।



