मनोरंजन
‘दबंग भाई’ की फिल्म से किनारा कर प्रियंका ने सलमान की बहन के साथ की पार्टी

बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ में सलमान और प्रियंका को लंबे अरसे के बाद एक बार फिर साथ देखने का फैन्स को इंतजार था लेकिन प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर दर्शकों की इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। लेकिन ‘भाई’ की फिल्म से निकलने के बाद प्रियंका चोपड़ा सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा संग नजर आईं….आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..
बता दें कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दोनों साथ-साथ नजर आए। ऐसे में सलमान की बहन अर्पिता के चेहरे पर प्रियंका के सलमान भाई की फिल्म ‘भारत’ को छोड़ने के बाद भी किसी भी तरह की कोई शिकायत नजर नहीं आई।
दरअसल, प्रियंका ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ से किनारा कर लिया है और हाल ही में उन्होंने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई भी कर ली है। लेकिन इन सबके बावजूद प्रियंका ने अर्पिता के हसबैंड आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘लवरात्रि’ की ट्विटर पर तारीफ भी की थी।

बता दें कि प्रियंका और अर्पिता काफी अच्छी दोस्त हैं और कई इवेंट में एक साथ देखी भी जा चुकी हैं। ऐसे में हॉलीवुड एक्टर और डब्ल्यू डब्ल्यू ई के रेसलर रॉक से भी प्रियंका ने अर्पिता को मिलवाया था। जिसके बाद से उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी।
आखिर में बता दें कि फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग अगस्त में शुरू हुई है और फिल्म को ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म भारत की शूटिंग के पहले शिड्यूल की भी तैयारी हो चुकी है।