
उत्तर प्रदेशराज्य
आर्थिक तंगी से परेशान होकर तीनो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, एक बेटे की हालत गंभीर
फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र में शनिवार को महिला ने कमरा बंद कर तीन बच्चों के साथ आग लगाई। इसमें महिला और उसके दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहल्ला रामनगर निवासी महिला अनीता का पति पवन ओझा बेलदारी करता है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पति पर काफी कर्ज भी है। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
महिला का पति पवन सुबह आठ बजे ही काम पर चला गया था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे तक घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने छत के रास्ते घर के अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए।