करिअरदिल्लीब्रेकिंगराष्ट्रीय

कैसे निकले रेलवे का प्रवेश पत्र, कई स्थानों कप परीक्षा निरस्त

नई दिल्ली: जिन अभ्यर्थियों को रेलवे में ग्रुप डी परीक्षा का बेसब्री से इंतज़ार था उनका इंतज़ार अब खत्म हो गया। परीक्षा में 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा होनी है जो अक्टूबर तक चलने वाली है। आज 27 सितंबर को ग्रुप डी के पदों पर 11वें दिन की भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुक्क हैं। रेलवे पहले चरण में पहली बार कम्प्यूटर बेस्ड भर्ती परीक्षा करा रहा है। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देने का मौका मिलेगा। उसके बाद प्रमाण पत्रों की जाँच होगी। कंप्यूटर बेस टेस्ट (सीबीटी) पास होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित है। ग्रुप डी की परीक्षा में पास होने का परसेंटेज कितना रहेगा।
– ग्रुप डी की परीक्षा में पास होने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक लाने होंगे।
– परीक्षा में पास होने के लिए ओबीसी उम्मीदवारों को 30 फीसदी अंक लाने होंगे।
– एससी/एसटी उम्मीदवारों को ग्रुप डी की परीक्षा में पास होने के लिए 25 फीसदी अंकों की आवश्कता होगी।
ग्रुप डी की परीक्षा का स्वरुप
– परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे।
-उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट दिए जाएगे।
-परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा।
परीक्षा के लिए आवशयक निर्देश
परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार एग्जाम हॉल में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट पैड, नोट बुक और किताब आदि लेकर न जाएं।
कई जगह हुई परीक्षा निरस्त
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) भोपाल ने 25 सितंबर को होने वाले आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2018 को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से भेजी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा 16 अक्टूबर, 2018 को आयोजित की जा सकती है।
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
चरण 1: सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in/ और rrbald.gov.in पर जाएं।
चरण 2: आरआरबी समूह डी प्रवेश पत्र अधिसूचना पर क्लिक करें।
चरण 3: निर्देश पढ़ें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
हालांकि, समूह डी प्रवेश पत्र आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा।
आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों की सूची निम्नानुसार है:
आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)
आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
आरआरबी कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)
आरआरबी मालदा (www.rrbmalda.gov.in)
आरआरबी मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
आरआरबी मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
आरआरबी पटना (www.rrbpatna.gov.in)
आरआरबी रांची (rrbranchi.gov.in)
आरआरबी सिकंदराबाद (rrbsecunderabad.nic.in)
आरआरबी अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
आरआरबी अजमेर (rrbajmer.gov.in)
आरआरबी इलाहाबाद (rrbald.gov.in)
आरआरबी बैंगलोर (rrbbnc.gov.in)
आरआरबी भोपाल (www.rrbbpl.nic.in)
आरआरबी भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
आरआरबी बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)
आरआरबी चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
आरआरबी चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)
आरआरबी गोरखपुर (www.rrbguwahati.gov.in)
आरआरबी सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)
आरआरबी तिरुवनंतपुरम (आरआरबीथिरुवनंतपुरम.gov.in)
इस बीच, आरआरबी ने आदिवासी आंदोलन के कारण ओडिशा में ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा स्थगित कर दी है।

Related Articles

Back to top button