जीवनशैली

डिनर के वक्त दूध, पानी समेत इन चीजों में करें छोटा सा बदलाव, और पायें दोगुना फायदा

लगातार बदलते लाइफस्टाइल की वजह से हम अनजाने में ऐसी चीजें कर बैठते हैं जिनकी वजह से शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसा ही कुछ डिनर के दौरान होता है। दरअसल, बहुत से लोग डिनर के वक्त या डिनर के बाद दही लेना पसंद करते हैं, लेकिन वह अनजाने में अपने पेट के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। जिसकी वजह से अपच, कब्ज, एसिडिटी और पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कहा जाता है रात 8 बजे से पहले रात का खाना खा लेना चाहिए जिससे सोने और डिनर के बीच 2 से 4 घंटे का समय मिल सके। आइए आज हम आपको डिनर से जुड़े ऐसे ही कुछ खास टिप्स के बारे में बताते हैं।

डिनर के वक्त दूध, पानी समेत इन चीजों में करें छोटा सा बदलाव, और पायें दोगुना फायदादही: डिनर में दही का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि रात में दही को पचाना मुश्किल होता है, जिससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

गर्म पानी: अकसर कहा जाता है कि खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर ज्यादा जरूरत हो तो बीच में एक-दो घूंट पानी पी लें। यही बात डिनर के बाद भी लागू होती है। हालांकि डिनर के एक करीब एक घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी की एक घूंट पीना अच्छा होता है। इससे पाचन क्षमता शक्ति को दुरुस्त रखता है और गैस की समस्या से बचाता है।

दूध: डिनर के बाद और सोने से पहले दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन दूध में थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से और भी फायदेमंद होता है। यह बैक्टीरिया से लड़ता है और आपको अच्छी नींद देता है।

मसालेदार भोजन: रात के समय तेज मसाले वाला खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी कई तरह समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, सीने में जलन और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

शुगर: डिनर के वक्त शुगर वाली चीजों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह न सिर्फ ब्लड शुगर के लिए हानिकारक है बल्कि नींद में रुकावट आ सकती है। हालांकि इसकी जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सलाद: अकसर लोग डिनर में खाना खाने के बजाए सलाद लेना पसंद करते हैं लेकिन यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार रात के समय सलाद खाने से वायु दोष की समस्या हो सकती है।

Related Articles

Back to top button