जीवनशैली

करवा चौथ पर बनाये ये खाश पकवान, पतिदेव हो जायेंगे खुश

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस पर्व पर उनकी श्रद्धा और उत्‍साह देखते ही बनता है। सुबह सरगी के साथ महिलाएं इस व्रत को की शुरुआत करती हैं और शाम को चांद को अर्घ्‍य देने के बाद ही करवा चौथ का व्रत पूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं नियम पूर्वक पूजा पाठ करती हैं और ईश्वर से अपने पति के सुख और लंबी आयु की कामना करती हैं। वैसे किसी भी पर्व की खुशी खास जायकों के बिना अधूरी है। और जब बात पति का द‍िल जीतने की आती है तो बेशक यह रास्‍ता उनके पेट से होकर जाता है। यानी अगर पति महोदय को जायका अच्‍छा मिल जाए तो वह आपको इस खास मौके पर बेहद स्‍पेशल गिफ्ट भी दे सकते हैं। अगर ऐसा न भी हो तो भी आपके हाथ का जायका आप दोनों के रिलेशन को और भी मजबूत कर देगा। वहीं पति भी इन स्‍पेशल रेस‍िपीज को बनाकर पत्‍नी के सामने अपने प्‍यार का इजहार कर सकते हैं।

केसरी जाफरानी खीर:-

खीर बनाने की साम्रागी:- 2 चम्मच घी, 10-15 किशमिश, 5 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क, 7 चम्मच शक्कर, 1 कप भीगे हुए बासमती चावल, एक चम्मच इलायची पाउडर, केसर (जाफरानी) के कुछ रेशे, चांदी का वर्क, 3 कप दूध, 1-1 चम्मच बादाम व काजू।
विधि:-  सबसे पहले चावल को लगभग 3 घंटे तक भिगोकर रख लें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क, शक्कर, इलायची और दूध को मिला दें। फिर इसे माइक्रोवेव प्रूफ डिश में पकाएं। इसे माइक्रोवेव मोड पर (850 डब्ल्यू) पर 10 मिनट तक रखें। दूसरे ओवन प्रूफ बाउल में घी लें और इसे 1 मिनट तक गर्म करें। फिर इसमें ड्रायफ्रूट्स मिलाकर 2 मिनट माइक्रो करें। इसमें से आधा ड्रायफ्रूट्स गार्निशिंग के लिए अलग निकाल लें। फिर इसमें खीर का मिश्रण डाल लें और इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। डिश को बाहर निकाल लें और ठंडा होने दें।अगर खीर गाढ़ी हो जाती है तो इसमें थोड़ा सा दूध गर्म करके डाल सकते हैं। अब आपका केसरिया जाफरानी खीर बिल्कुल तैयार है। आप इसमें ड्रायफ्रूट्स और चांदी के वर्क डालकर सर्व कर सकते हैं।
नोट:- खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें मिल्क पाउडर और कस्टर्ड पाउडर भी अलग से डाल सकते हैं।

मीठे गुलगुले पुए:-

पुए बनाने की साम्रागी:- 250 ग्राम आटा ( गेहूं का ), एक चम्मच इलायची का पाउडर, एक छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल, 100 ग्राम शक्कर
विधि:- सबसे पहले शक्कर को आटे में डाल लें फिर उसका गाढ़ा घोल बना लें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक छोड दें। फिर इसमें इलायची पाउडर, खसखस के दाने मिलाकर घोल को एकसार कर लें। अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और इसमें तेल गरम कर लें। बनाये गये घोल के मिश्रण के गोल-गोल करारे गुलगुले पकौड़े तल लें। ये लीजिए अब आपका क्रिस्पी मीठे गुलगुले पुए तैयार हैं।

चटपटा आलू-मटर-पनीर:-

आलू मटर पनीर बनाने की साम्रागी:- 250 ग्राम मटर, 250 ग्राम पालक, 500 ग्राम आलू, 250 ग्राम पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा एवं तला हुआ), एक टुकड़ा अदरक, 2 टमाटर, 3-4 तेजपत्ता, 2 बड़ी इलायची, 2 हरी मिर्च (बारीक कटी), लाल मिर्च का पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, 1/2 पिसा हुआ कच्चा नारियल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर, 250 ग्राम घी, 1/2 चम्मच गर्म मसाला, नमक स्वादानुसार
विधि:- सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। इसके बाद इसे पीस लें। फिर मटर के दानों को हल्का सा उबालें। इसके बाद आलू को भी उबाल लें। आलू को घी में हल्का तलें। अब इसमें हरी मिर्च, टमाटर,अदरक और सारे मसाले मिलाकर घी में भून लें, तुरंत इसमें पालक को भी डालकर भून लें। अब तले हुए आलू मटर, पनीर को मिला लें और स्वाद अनुसार नमक डाल लें। फिर इसमें पानी डालकर गाढ़ा रस तैयारकर लें। अंत में आंच से उतार कर बारीक कटा हुआ हरा धनिया ऊपर से डालकर पूरी के साथ गरमागरम परोसें।

मजेदार छोले:-

छोले बनाने की साम्रागी:- छोले 1 ½ कप, 2 तेजपत्ता, नमक स्वादानुसार, 1 टी बैग, 1-2 प्याज, तेल 2 बड़े चम्मच, 1 पिसा हुआ टमाटर, आधा चम्मच अदरक, 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया 1 चम्मच, बारीक कटा धनिया 1 चम्मच, धनिया पाउडर 2 छोटे चम्मच, कुटा भुना जीरा ½ छोटे चम्मच, अमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मच, 1 ½ छोटे चम्मच गरम मसाला
विधि:- काबुली चने को पानी में रात भर के लिए भिगो दें। भीगे काबुली चने में 1 छोटा चम्मच नमक, 1 टी बैग और तेज पत्ते मिलाकर धीमी आंच पर प्रेशर कुकर में उबाल लें। प्याज ,अदरक और हरी मिर्च को बारीक काट लें। इसके बाद इसे ब्लेंडर या मिक्सी में पीस लें। एक कड़ाही में तेल गरम कर अब प्याज का पेस्ट डालिए और प्याज के सुनहरा होने तक भूनिए। इसमें तकरीबन 8-10 मिनट का समय लगता है। अब इसमें गरम मसाला, भुना जीरा, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और बाकी बचा 1 छोटा चम्मच नमक डालकर 1 मिनट तक भूनें।अब टमाटर प्यूरी डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक भूनें। छोले के उबलने के बाद छोले को मसाले में डालकर अच्छे तरह से मिलाएं और लगभग 10 मिनट तक छोले को मसाले के साथ पकाएं। अगर छोले गाढ़े लगते हैं तो इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं। और फिर छोले को अच्छी तरह से पकाएं। अब इस पर हरा धनिया सजाकर परोसें।

कुरकुरी नमकीन कचोरी:-

कचोरी बनाने की साम्रागी:- 1 कटोरी आटा (गेहूं का ), 1 कटोरी मैदा, अजवाइन, नमक स्वादानुसार, मोयन का तेल 2 चम्मच।
भरावन के ल‍िए सामग्री:- 1 कटोरी बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा, सौंफ, तिल्ली, धनिया, गरम मसाला, मोयन का तेल।
व‍िधि:- सबसे पहले आटे में सारी सामग्री मिलाकर पूड़ी जैसा आटा गूंथ कर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब बेसन में सारे मसाले और इतना तेल डालें कि उसकी गोली बन जाए। फिर उसे अच्छी तरह से मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब आटे की लोई बनाकर पूरीयां बेल लें फिर इसके अंदर बेसन की गोलियां रखें और हाथ से गोल-गोल दबाते हुए कचोरी बना लें। गैस पर एक कड़ाही चढा लें और इसमें तेल को गरम कर लें। फिर धीमी आंच पर कचोरी को तलें। इसे चटनी या सॉस के साथ एंजॉय करें।

Related Articles

Back to top button