ज्ञान भंडार
इस महिला पुलिसकर्मी की खूबसूरती बनी दुश्मन, विभाग ने कहा-इंस्टाग्राम छोड़ो या नौकरी

दुनिया की हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे, लेकिन जर्मनी की एक महिला पुलिसकर्मी की खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गई है। अब हालत ये हो गई है कि पुलिस विभाग ने उसे नोटिस थमा दिया है और कहा है कि या तो इंस्टाग्राम छोड़ दो या नौकरी।
दरअसल, 34 वर्षीय एड्रिएन कोलेसजर नामक महिला जर्मनी के पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी हमेशा सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। उनके यूजर्स भी उनकी तस्वीरें खूब पसंद करते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी खूबसूरती।
दरअसल, 34 वर्षीय एड्रिएन कोलेसजर नामक महिला जर्मनी के पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी हमेशा सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। उनके यूजर्स भी उनकी तस्वीरें खूब पसंद करते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी खूबसूरती।
ये एड्रिएन की खूबसूरती की ही नतीजा है कि इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हैरानी की बात तो ये है कि एड्रिएन की तस्वीरें देखकर वहां लोग जानबूझकर कानून तोड़ने लगे थे, ताकि वो उन्हें आकर गिरफ्तार करें।
हालांकि इसी साल जुलाई में पुलिस विभाग ने इससे परेशान होकर एड्रिएन को 6 महीने की अनपेड लीव (इस दौरान छुट्टियों के पैसे नहीं दिए जाते) पर भेज दिया था और वापस नौकरी में आने के लिए एक शर्त रख दी। शर्त में कहा गया कि या तो वो इंस्टाग्राम छोड़ दें या नौकरी।
फिलहाल एड्रिएन ने पुलिस विभाग की इस अनोखी शर्त पर कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन बताया जा रहा है कि अगर वह इंस्टाग्राम छोड़ देती हैं तो उन्हें 1 जनवरी, 2019 से दोबारा नौकरी में आ सकती हैं।
एड्रिएन का कहना है कि मैंने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि मैं क्या करूंगी, लेकिन सच कहूं तो मैं दोनों काम करना चाहती हूं। पुलिस की नौकरी भी और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी डालूंगी लेकिन यह जानती हूं कि हमें जिंदगी में हमेशा वह नहीं मिलता जो हम चाहते हैं।
बता दें कि एड्रिएन को दुनिया की सबसे खूबसूरत पुलिसकर्मी का खिताब भी मिल चुका है। वो अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।



