अजब-गजब

झारखंड में दफन है बेशुमार खजाना, सरकार बदल सकती है राज्यों की तस्वीर

झारखंड के जमशेदपुर में जमीन के अंदर सोने से भी महंगी चीज दबी होने की जानकारी मिली है। प्रकृति में हमारी जरूरतों की सभी चीजें पहले से ही मौजूद हैं। इतना ही नहीं कुछ चीजें तो इतनी कीमती हैं कि अगर उन्हें निकाल लिया जाए तो उनकी कीमत लाखों करोड़ रूपए तक हो सकती है।

झारखंड में दफन है बेशुमार खजाना, सरकार बदल सकती है राज्यों की तस्वीरअगर यह खबर पक्की निकलती है तो भारत की अर्थव्यवस्था को पंख लग सकते हैं। इससे कई राज्यों की आर्थिक स्थित में भी सुधार हो सकता है।  हालांकि अभी सरकार ने इस बात पर अपनी मोहर नहीं लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में दलमा के पास प्लेटिनम के भंडार होने के संकेत मिले हैं। यहां करीब 100 वर्ग किलोमीटर के मैदानी, पहाड़ी और जंगल के कुछ इलाकों में प्लेटिनम होने की संभावना है।  खास बात यह है कि झारखंड एक खनिज बाहुल्य प्रदेश है। यहां पहले भी सिमडेगा के कुरडेग और चाईबासा के चोकोहातू में प्लेटिनम मिलने के संकेत मिल चुके हैं।

सबसे महंगी धातुओं में शुमार प्लेटिनम अमेरिका, रूस, कनाडा, जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में बहुतायत में पाया जाता है। वहीं भारत की बात करें तो झारखंड से पहले ओड़िशा, तमिलनाडु और कर्नाटक के इलाकों में इसके मिलने के सबूत मिले हैं। खास बात यह कि जल्द ही ओडिशा के क्योंझोर जिले में इसकी पहली खान शुरू होने की संभावना है।

झारखंड की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद की है। यहां पर कई ऐसे इलाके हैं जो या तो नक्सली प्रभावित हैं या फिर वहां के इलाके में पत्थलगढ़ी का कानून है। ऐसे में इन इलाकों में जाने से पहले पुलिस को भी सोचना पड़ता है, तो फिर विषय विशेषज्ञ इन जगहों पर जाकर कैसे रिसर्च कर सकते हैं। वहीं वनक्षेत्रों में रिसर्च के पहले उस क्षेत्र के डीएफओ को सरकार के तरफ से लेटर भेजा जाता है, उसके बाद ही कोई संस्था इस पर रिसर्च कर सकती है।

Related Articles

Back to top button