मनोरंजन

आइये जानते हैं नेहा और हिमांश में बीच हुए ब्रेकअप का कारण

मुंबई: नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। अभी कुछ वक्त पहले तक बॉलीवुड की सिंगिंग संसेशन नेहा कक्कड़ सिर से पैर तक यारियां फेम एक्टर हिमांश कोहली के इश्क में डूबी नज़र आती थीं। दिवाली हो या गणपति नेहा का हर त्यौहार हिमांश के प्यार से रोशन रहता था और तो और दोनों के इश्किया से उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी भरा रहता था।

नेहा हिमांश को लेकर इतनी सीरियस हैं कि वो उनके साथ इस रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती हैं लेकिन अफसोस.. लेटेस्ट अपसेट ये है कि नेहा और हिमांश का रिश्ता नेक्स्ट लेवल पर जाने से पहले ही टूट गया है। नेहा और हिमांश ने एक दूजे को सोशल मीडिया अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं नेहा ने तो हिमांश के साथ अपनी सभी पिक्चर्स को भी डीलिट कर दिया है। इंडियन आइडल में सलमान के गाने तेरे नाम को सुनकर नेहा रो पड़ी थी। कुर्सी पीछे कर वो काफी देर तक रोती रही। नेहा को शो में रोते हुए भी दिखाया गया लेकिन वो क्यों रोईं इस पर बात नहीं हुई।

कहा जा रहा है कि नेहा-हिमांश के ब्रेकअप के पीछे – इंडियन आइडल के एक कंटेस्टेंड से नेहा की नज़दीकियां हैं। कहा जा रहा है कि हिमांश और नेहा के बीच इंडियन आइडल का वो कंस्टेस्टेंट आ गया है। खबर है कि नेहा के दिल टूटने के लिए – हिमांश का ओवर सस्पीशियस बिहेवियर है। हिमांश नेहा को शक की नजरों से देखते थे। पिछले महीने ही नेहा कक्कड़ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। नेहा ने खुद इस बात को कबूला था कि दोनों पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब फिल्म ‘यारियां’ बन रही थी। उसके बाद से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। जिसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी।

Related Articles

Back to top button