टॉप न्यूज़मनोरंजन

WOW ! भांजी अलीजा को लांच करेंगे सलमान खान

मुंबई। दबंग स्टार सलमान खान बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के कॅरियर को संवार दिया। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनको बॉलीवुड में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। सलमान ने इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को लांच किया है। साथ ही उन्होंने कई कलाकारों के डूबते कॅरियर को बचाया भी है। उनके लिए सलमान खान किसी गॉड फादर से कम नहीं है। सलमान ने इस वर्ष अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म लवयात्री के जरिये लॉन्च किया था। सलमान अब भांजी अलीजा अग्निहोत्री को लांच करने जा रहे हैं। अलीजा सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। कहा जा रहा है कि वह सलमान खान की अगली फिल्म ”दबंग 3” से फिल्मों में प्रवेश कर सकती हैं। अलीजा काफी समय से डांस और एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो जानी- मानी डांस मास्टर सरोज खान से ट्रेनिंग ले रही हैं। सलमान खान को कई बार उनके डांस क्लास में आ कर उनकी गतिविधि की जानकारी लेते देखा गया है। सलमान खान उनकी इम्प्रूवमेंट से प्रभावित बताये जाते हैं और माना जा रहा है कि वो फिल्म में अलीजा को कास्ट कर सकते हैं। बताया जाता है कि अलीजा को ”दबंग 3” में अहम रोल मिलेगा। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ही सलमान की लीड लेडी का रोल निभा रही हैं। दबंग के तीसरे भाग को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। पहला भाग अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने और दूसरा सलमान के भाई ने निर्देशित किया था।

Related Articles

Back to top button