मनोरंजन
शादी के दो महीने बाद प्रेगनेंसी पर दीपिका ने किया बड़ा खुलासा

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक है। दोनों ने कई सालों के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला लिया। दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। अपनी शादी के बाद से ही यह हॉट कपल कभी अपनी शादी की फोटो, कभी अपने कपड़े तो कभी अपने प्रोफेशन को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

दीपिका का कहना है कि मुझे ऐसी अफवाहों से निपटने की जरूरत है। हम लगातार लोगों की नजरों में हैं, इसलिए हमें अफवाहों से निपटना पड़ेगा। दीपिका कहती हैं कि लोग खुद ही बिना सोचे कुछ भी अनुमान लगा लेते हैं। कभी-कभी यह अनुमान सच भी साबित होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे अनुमान पूरी तरह से गलत निकलते हैं।
दीपिका आगे कहती हैं कि हम एक दुनिया से जुड़े हैं जहां ऐसी बातें होना आम है। इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जब भी मेरे साथ ऐसा होना होगा…तब होगा। शादी के बाद मां बनने की जिम्मेदारी हमारे समाज में बढ़ रही है। मैंने इस बारे में कई महिलाओं से सुना है।
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने हनीमून से करीब डेढ़ महीने बाद वापस लौटे हैं। हनीमून से लौटते समय दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। मुंबई लौटने के बाद दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं।