राज्य
श्रीनगर में फहराया गया पाकिस्तानी का झंडा

जम्मू कश्मीर: शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद कुछ शरारती तत्वों ने श्रीनगर में पाकिस्तान का झंडा फहराया। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर की प्रसिद्ध जामिया मस्जिद से एक बार फिर कुछ शरारती ततवों ने पाक के राष्ट्रीय झंडे को फहराने की देश विरोधी हरकत की है। जुम्मे की नमाज के बाद श्रीनगर में ऐसी वारदाते अब आम होती जा रही हैं।लोगों द्वारा आईएस और पाक के झंडों को फहराने के कारनामें किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसे मामलों के साथ सख्ती से निपटने को कहा जा रहा हे लेकिन बावजूद इसके ऐसा हो रहा है।



