राज्य

50 उद्योगपतियों ने किया 33 हजार करोड़ के एमओयू साइन

दस्तक टाइम्स / एजेंसी
cm in mumbaiलखनऊ. मुंबई में चल रहे इन्वेस्टर्स मीट में 50 उद्योगपतियों ने कुल 32,963 करोड़ के एमओयू साइन किए गए। यूपी सरकार की ओर से इन पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी महेश गुप्ता, स्पेशल सेक्रेटरी कंचन वेरमा और यूपीएसआईडीसी के एमडी मनोज कुमार सिंह ने साइन किए। ऐसे में जिन कंपनियों के साथ करार हुआ है उनमें एलजी, एकोरिको, रिलायंस जिओ, गोदरेज एग्रोवेट, कनोडिया ग्रुप, आईटीसी, आईडिया सेलुलर, इंडो गल्फ फर्टिलाइजर, सेरेस बायो सिस्टम्स, तोशिबा पॉवर, अमूल्य संचय और एआईपीएमए प्लास्टिक प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं, सीएम अखिलेश यादव भी होटल ट्राइडेंट पहुंच चुके हैं। सीएम के साथ मंत्री अभिषेक मिश्रा, यासिर शाह, फिल्‍म अभिनेता संजय खान और सुशांत सिंह भी मौजूद हैं। सीएम अखिलेश यादव आज मायानगरी मुंबई में इन्वेस्टर्स के सामने ब्रांड यूपी को पेश करेंगे। इसका उद्देश्य यूपी में अधिक से अधिक निजी निवेश को आकर्षित करना है। इन्वेस्टर मीट में सीएम का फोकस मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री भी होगी। पिछले साल ही यूपी सरकार ने फिल्‍म निर्माताओं के लिए यूपी में शूटिंग करने पर टैक्‍स छूट की घोषणा की थी। अब एक बार फिर सरकार फिल्म निर्माताओं से बात कर ज्यादा से ज्यादा फिल्में यहां बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
इन्‍वेस्‍टर्स मीट के दौरान मुख्‍य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि यूपी में किसी भी क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है। यूपी सरकार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के डेवलेपमेंट पर ध्‍यान केंद्रित कर रही है। उन्‍होंने कहा कि यूपी में निवेश करने के लिए बेहतर माहौल है। इसके साथ ही यूपी निवेशकों के लिए एक बड़ा बाजार है। वहीं, सिंगल विंडो से निवेशकों को सभी क्लियरेंस एक ही जगह मिलेंगे। साथ ही यूपी में सरकार टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है। प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि किसी भी राज्य की सबसे बड़ी संपत्ति वहां की जनता होती है, सोना नहीं। उन्‍होंने कहा कि देश को हमेश जनता ही मबूत बनाती है।

Related Articles

Back to top button