मनोरंजन

अपकमिंग फिल्म कलंक का पहला गाना घर मोरे परदेसिया रिलीज

मुंबई : माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर की अपकमिंग फिल्म कलंक का पहला गाना घर मोरे परदेसिया कुछ देर पहले ही रिलीज हुई है, ये एक क्लासिक सॉन्ग हैं। जिसके धुन पर आलिया भट्ट जमकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। ये पहला मौका है जब आलिया भट्ट को किसी गाने पर ऐसे क्लासिक डांस करते हुए देखा गया है।

https://youtu.be/z6aqgQFruRY

इस गाने में माधुरी दीक्षित गाने को गाती हुई नजर आ रही हैं, जिसके बाद आलिया भट्ट वहां पहुंचती हैं। और धुन से धुन मिलाकर जमकर थिरकने लगती हैं। आलिया भट्ट के इस अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी जमकर प्रतिक्रिया जाहिर करने में लगे हुए हैं।

https://twitter.com/AshuRK30/status/1107553416593588224

https://twitter.com/SIDSUPERHIT/status/1107552997523886080

https://twitter.com/ShashankKhaitan/status/1107547790442270720

इस गाने में आलिया भट्ट के परफॉर्मेंस को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सराहने में लगे हुए हैं। तो वहीं माधुरी दीक्षित तो इन सबमें माहिर हैं, उनके लिए तो फैंस और सेलेब्स के मुंह से उफ्फ निकल रहा है। घर मोरे परदेसिया गाने में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर माधुरी दीक्षित को स्टनिंग बोल रहे हैं। तो वहीं वरुण धवन की एंट्री भी गाने में बेहद धमाकेदार दिखाई गई है। घर मोरे परदेसिया गाने को सुनने के बाद हर कोई गाने की सिंगर श्रेया घोषाल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहा है, फैंस का कहना है कि वो इस ईरा की लिजेंड हैं।

https://twitter.com/PurnimaHK_SG/status/1107545359994232832

आजकल ऐसे बहुत ही कम सॉन्ग देखने को मिलते हैं, इसलिए ये गाना फैंस के जुबान पर चढ़ चुका है। तो वही एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि आलिया भट्ट ने गाने में बेहद खूबसूरत डांस किया है, लेकिन अगर इस गाने पर माधुरी दीक्षइत डांस करती तो दर्शको का ध्यान और इस गाने की तरफ आकर्षित होता। हालांकि गाने में माधुरी दीक्षित के खूबसूरत एक्प्रेशन देखने को मिल रहे हैं, जिसपर उनके फैंस फिदा है। घर मोरे परदेसिया गाने में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित की जुगलबंदी से आंख हटा पाना मुश्किल हो रहा है फैंस के लिए, गाने को जहां फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं उनका कहना ये भी है कि गाने में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित दोनो को एक साथ डांस करवाना चाहिए था।

Related Articles

Back to top button