अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए हैरिस ने जुटाए 1.2 करोड़ डॉलर

भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति अभियान की पहली तिमाही में 1.2 करोड़ डॉलर जुटा लिए हैं। हैरिस 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपनी दावेदारी पेश करेंगी

54 वर्षीय हैरिस ने अगले साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए जनवरी में अपने अभियान की औपचारिक घोषणा की थी। कैलिफोर्निया से सीनेटर हैरिस ने आधे से अधिक पैसा ऑनलाइन जुटाया है। इसमें से 11 लाख डॉलर से अधिक की रकम मार्च के आखिरी सप्ताह में जुटाई गई थी। उन्होंने अपने अभियान की थीम रखी है, ‘कमला हैरिस फॉर द पीपल’।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज उठाने वाली हैरिस यदि चुनाव जीतीं तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

हैरिस के अलावा इंडियाना के साउथ बैंड मेयर ने पहली तिमाही में 70 लाख डॉलर जुटाए हैं। हैरिस का कहना है कि उन्होंने पहली तिमाही के दौरान दो लाख 18 हजार लोगों से फंड जुटाया है। इनमें से 98 फीसदी रकम 100 डॉलर से भी कम के रूप में आई है।
उनके अभियान के मैनेजर जुआन रोडरीग्यूज का कहना है कि अभियान में सहयोग करने के लिए हजारों-लाखों लोग सामने आए। ये लोगों द्वारा संचालित एक अभियान है। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार, हर निजी स्कूल में अध्यापक का होना आदि शामिल हैं।

संघीय चुनाव आयोग के समयसीमा की घोषणा से पहले अभियान से संबंधित ये घोषणा की गई है। हालांकि हैरिस ने इस बात का खुलासा अभी नहीं किया है कि उन्होंने साल के पहले तीन महीने में कितना खर्च किया है।

Related Articles

Back to top button