उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

यूपी की बेटी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रचा इतिहास

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

jhanvi-agarwalनई दिल्ली: यूपी की एक बेटी ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इतिहास रच दिया। राष्ट्रमंडल के 52 देशों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में स्कॉलरशिप के लिए यूपी की बेटी को जान्हवी चुना गया है। कंप्यूटर साइंस में शोध के लिए स्कॉलरशिप हासिल करने वाली जान्हवी देश की एक मात्र छात्रा हैं। जान्हवी सेंट डोमिनिक्स की छात्रा रहीं हैं। जान्हवी ने इसी साल दिल्ली ट्रिपल आईटी से बीटेक की डिग्री ली है। कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के लिए प्रथम चरण में सभी 52 देशों के हजारों छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। भारत से कंप्यूटर साइंस के लिए कुल 28 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जान्हवी अपने वर्ग में भारत से एक मात्र छात्रा थीं। दुनिया के विश्वविद्यालयों की मानक संस्था क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2015 के लिए कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को विश्व की टॉप थ्री यूनिवर्सिटी में शुमार किया है।

Related Articles

Back to top button