मनोरंजन

BB 13: जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बाहर, ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

‘बिग बॉस’ सीजन 13 का यह तीसरा हफ्ता है। दूसरे हफ्ते में दलजीत कौर और कोएना मित्रा घर से बेघर हो गई थीं। इस बार भी घर से दो लोग बाहर जाएंगे। ‘वीकेंड का वॉर’ में सलमान खान ने खुद खुलासा किया था कि डबल एविक्शन होगा। खास बात है कि इस बार लड़कियों के साथ लड़के भी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ‘वीकेंड का वॉर’ से पहले जानिए इस हफ्ते घर से कौन से दो कंटेस्टेंट बाहर हो जाएंगे।

इस बार घर से बेघर होने के लिए लड़कों में असीम रियाज, सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबु मलिक हैं। लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा नॉमिनेटड हैं। ‘बिग बॉस 13’ वोटिंग ऑनलाइन पोल के मुताबिक सबसे ज्यादा वोट असीम रियाज को मिले हैं। खबर लिखे जाने तक वोटिंग के मामले में असीम पहले नंबर पर हैं। असीम को 46.52 फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रश्मि देसाई हैं। रश्मि को 27.28 फीसदी वोट मिले हैं।

तीसरे नंबर पर माहिरा शर्मा हैं। माहिरा को 8.66 फीसदी वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर पारस छाबड़ा हैं। पारस को 7.77 फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर अबु मलिक हैं। अबु मलिक को 5.28 फीसदी वोट मिले हैं। आखिर में सिद्धार्थ डे हैं। सिद्धार्थ को 4.49 फीसदी वोट मिले हैं। इस वोटिंग पोल के मुताबिक लड़कियों में सबसे कम वोट माहिरा शर्मा को और लड़कों में सबसे कम वोट सिद्धार्थ डे को मिले हैं। ‘

इस ट्वीट के मुताबिक सबसे कम वोट अबु मलिक और माहिरा शर्मा को मिले हैं। आपको बता दें, बीते हफ्ते दलजीत और कोएना ने घर से बाहर जाते ही कई खुलासे किए थे। कोएना ने सलमान के ऊपर पक्षपात का आरोप लगा। वहीं दलजीत ने तीन कंटेस्टेंस्ट को नकली बताया। दलजीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सबसे ज्यादा नकली हैं।

इसके साथ ही दलजीत ने सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे रियल सदस्य बताया। दलजीत के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला को वह विजेता के तौर पर देखती हैं। फिलहाल बिग बॉस ने घरवालों को टॉय टास्क दिया था। इस टास्क को घरवालों ने अच्छे से नहीं किया। यह टास्क बिग बॉस ने बाद में रद्द कर दिया। साथ ही घरवालों की फटकार भी लगाई।

Related Articles

Back to top button