वीडियो

लंदन: सेंटा ने चिड़ियाघर में जाकर जानवरों को दिए क्रिसमस गिफ्ट, देखे वीडियो

ईसाइयों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस विश्व भर में 25 दिसम्बर को खूब हर्षोल्लास से मनाया जाता है। क्रिसमस हंसी−खुशी का त्यौहार है इस दिन विश्व भर के गिरजाघरों में प्रभु यीशु की जन्मगाथा की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं और प्रार्थना की जाती है। क्रिसमस के दौरान लोग अपने सगे संबंधियों को तोहफे भी देते है। वही एसएल लंदन चिड़ियाघर में क्रिसमस के त्योहार का जश्न अभी से मनाना शुरू कर दिया गया है। जानवरों को त्योहार से पहले ही उनके तोहफे दे दिए गए हैं। चिड़ियाघर के इन जानवरों के लिए सेंटा ने पहले ही तोहफे दे दिए है।

मेट्रो के मुताबिक कुछ जानवरों को कपड़ों में छिपाकर उनके तोहफे दिए गए हैं। बोलेवियन ब्लैक कैप स्क्विरिल मंकी को चढ़ने के लिए एक नया फ्रेम दिया गया है। इसके साथ बंदरों को खास ट्रीट भी दी गई है। सुमात्रा के बाघ को एक डिब्बे में बंद कर गिफ्ट के तौर पर टर्की विंग्स गिफ्ट किए गए हैं। रिंग-टेल्ड लेमर्स को भी तोहफे दिए गए हैं।

जानवरों के लिए इन सब तोहफों का प्रबंधन करने वाली एंजेला रियान ने बताया कि ये त्योहार दूसरों को तोहफे देने का है। हमारे चिड़ियाघर में हमेशा हम क्रिसमस का जश्न जानवरों के साथ भी मनाते हैं।

देखे वीडियो-

HOLIDAY TREATS: Zookeepers at the London Zoo surprised their animals with festive treats.

Related Articles

Back to top button