मनोरंजन
गायिका असीस कौर ने कराया प्यार का अहसास

सिंगर असीस कौर ने कहा कि यह एक बेहद प्यारा सा रोमांटिक गीत है, जिसके शब्द और धुन बहुत अच्छी है। प्यार के अनोखे एहसास और जज्बात से भरे इस गीत में युथ को अट्रैक्ट करने का हुनर है।
फिल्म के डायरेक्टर दिनेश सोनी का कहना है कि इस फिल्म में कुल 6 गाने होंगे। यह एक रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म होगी जिसमें प्यार की फीलिंग्स को स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग मार्च के अंत तक शुरू होगी और इस वर्ष के अंत तक फिल्म रिलीज़ होगी।



