टॉप न्यूज़फीचर्डमनोरंजन

कनिका कपूर कोरोना से पीड़ित, लखनऊ में की थी पार्टी, अधिकारियों से छिपाकर रखी बात

सिंगर कनिका कपूर का कोरोनोवायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह कुछ दिन पहले ही लंदन से आई थी। स्पॉटबॉय ने सिंगर के भाई से बात की और उन्होंने इसकी पुष्टि की है। कनिका कपूर को कोरोनावायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। वह हाल ही में लंदन से आई है और लखनऊ में अपने परिवार के पास गई थी।

स्पॉट बॉय ने उनके भाई से बात की, जो खुद इस समय लखनऊ में भी है और उन्होंने इस बात की की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हां, वह लंदन गई थी और वापस आने के बाद उसने गले में खराश और फ्लू की शिकायत की। हमने उनका टेस्ट करवाया और यह पॉजिटिव आया है।’

इस समय कनिका को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड के कई कलाकार विदेशों में शो कर भारत वापिस लौटते हैं। ऐसे में उन्हें अपना ख्याल जिम्मेदारी से रखना चाहिए। कनिका कपूर ने कई फ़िल्मी गाने गाए हैं। इनमें ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ फेमस हैं। इसके अलावा वह ‘चिट्टियां कलाइयां के लिए भी जानी जाती हैंl उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

41 वर्षीय सिंगर कुछ समय के लिए लंदन में थीं और 15 मार्च को लखनऊ लौट आईं। उन्होंने अधिकारियों से इसकी जानकारी देने से भी परहेज किया। लखनऊ पहुंचने पर कनिका ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक पांच सितारा होटल में एक भव्य पार्टी भी रखी थी। रिपोर्ट के अनुसार इसमें कई ब्यूरोक्रैट, राजनेता और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए थे।

गायक लखनऊ के एक विशाल अपार्टमेंट में रहती हैं। रिपोर्टों के अनुसार, चिकित्सा अधिकारियों को अब समझ में नहीं आ रहा कि कैसे पूरी इमारत को और पार्टी में शामिल मेहमानों का टेस्ट करें। समाचार एजेंसी ने गायक का नाम लिए बिना एक घंटे पहले उल्लेख किया था कि कनिका उन चार लोगों में से एक हैं जिन्होंने आज उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव आई हैं।

Related Articles

Back to top button