मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के अंकल के साथ दिन दहाड़े लूट, बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटा सामान

मुंबई: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कजिन के पिता के साथ ऐसी घटना हुई है। इसकी जानकारी उनकी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने अपने एक ट्वीट में दी।

दरअसल मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) के पिता पुलिस कॉलोनी में सैर करने निकले थे तभी कुछ बदमाशों से चाकू की नोक पर उनसे लूट की और फोन छीन लिया। मीरा चोपड़ा ने इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग कर सवाल पूछा कि आप इसी सेफ दिल्ली का दावा करते हैं।

इसके बाद उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी देने को कहा। बता दें नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने एक ट्वीट में एफआईआर नंबर भी साझा किया, उन्होंने लिखा: “एफआईआर नंबर: एनडब्ल्यूडी-एमटी-000568, पीसीआर पुलिस लाइन, मॉडल टाउन के पास राजकुमार रोड पर। क्या आप सीधे संदेश या ईमेल में संपर्क नंबर भेज सकते हैं।”

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चचेरी बहन ने फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में उन्हें ‘1920 लंदन’ और ‘धारा 375’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। मीरा हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगु मूवीज में भी नजर आती हैं। कॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत 2005 में हुई थी।

Related Articles

Back to top button