मनोरंजन

नोरा फतेही का इंटरनेट पर धमाकेदार डांस

नई दिल्ली : नोरा फतेही ने अपने परफॉर्मेंस और डांस से सभी के दिल में एक खास जगह बनाई है। नोरा के डांस के लोग कायल हैं। फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। नोरा अपने जबरदस्त डांस मूव्ज से फैन्स से हमेशा वाहवाही ही लूटती हैं। नोरा के फैन्स केवल भारत में ही नहीं पूरे वर्ल्ड में हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें ‘ताकी-ताकी’ गाने पर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है। नोरा के मूव्ज देखकर फैन्स हैरान हो गए हैं।

https://www.instagram.com/p/CBGSr_BJv3g/

इंटरनेट पर नोरा का यह वीडियो धमाल मचा रहा है। अभी तक उनके इस वीडियो को आठ लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नोरा इसमें रेड कलर की ब्रा और जेगिंग्स पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही कोरियोग्राफर रजित देव भी नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि नोरा फतेही ने हाल ही में एक नए मजेदार वीडियो में इस बात का खुलासा किया था कि वह अभी तक सिंगल क्यों हैं। नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपना एक टिक टॉक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक आदमी द्वारा कहे गए संवाद में खुद को पेश करती नजर आ रही हैं। नोरा कहती हैं, “आपको पता है, मैं यह सोच रहा हूं कि मैं अब तक सिंगल क्यों हूं, क्योंकि मेरी जैसी किसी शख्सियत को कोई नहीं संभाल सकता…आप ऐसे व्यक्तित्व वाले इंसान को नहीं झेल सकते।” इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सच बता दिया जाए।”

नोरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें उनकी रसोई के सिंक में कई सारे झूठे बर्तन नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “इन बर्तनों को हमेशा मेरा ही इंतजार रहता है।”

Related Articles

Back to top button