मनोरंजन

Sushant Singh Rajput: नेपोटिज़्म पर कुमार सानू ने जानिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत ने अचनाक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से उनको लेकर सोशल मीडिया से इंडस्ट्री तक चर्चा हो रही है। कई लोगों को उनके जाने से सदमा लगा है। लोग उनके अचनाक चले जाने से निराश हैं। कई लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ फ़िल्म मेकर उनकी लाइफ को लेकर फ़िल्म भी बना रहे हैं। 

सुशांत पर नई फ़िल्म-  सुशांत सिंह राजपूत पर एक नई फ़िल्म बन रही है। गांधीघिरी जैसी फ़िल्में बनाने वाले फ़िल्ममेकर सनोज मिश्रा सुशांत नाम से एक फ़िल्म बना रहे हैं। इसमें मुंबई में आने वाले एक्टर्स के स्ट्रग्ल और बॉलीवुड के अंदर के नेपोटिज़्म को दिखाया जाएगा। 

नेपोटिज्म पर बोले कुमार सानू- नेपोटिज़्म के मुद्दे पर अब कुमार सानू भी बहस में शामिल हो गए। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड में नेपोटिज़्म को लेकर हामी भरी, बल्कि यह भी बताया कि कैसे बिहार से कई कलाकार अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई। उन्होंने मुंबई आने वाले स्ट्रग्लर्स को एक सलाह  भी दी है। 

Related Articles

Back to top button