उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डबाराबंकीब्रेकिंगराजनीतिराज्य

बाराबंकी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी: अयोध्या में किसानों से मिलने जा रहे काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी में किया गया गिरफ्तार। अजय लल्लू का आरोप कि सरकार अयोध्या किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण कानून में भेदभाव कर रही है।

काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी खुली चुनौती कहा कि किसानों के हक के लिए लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे। लल्लू का आरोप सरकार किसानों के साथ भेदभाव करके किसी को 70 लाख बीघा तो किसी को 10 लाख रुपया बीघा का मुवावजा दे रही है।

यह भी पढ़े: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र उठाया बुनकरों का सवाल

लल्लू ने कहा ऐसा भेदभाव किसानों के साथ धोखा है सभी किसानों को समान दर से भुगतान हो, नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। हिरासत में लिए जाने के दौरान बाराबंकी पुलिस और काँग्रेस अध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस। अयोध्या जाते समय लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बाराबंकी के चौपुला चौराहे पर पुलिस ने लिया हिरासत में।

वहीं पुलिस ने पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, सुनील पाठक, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी को नजरबंद कर दिया है। उक्त सभी लोगों के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात है।

दरअसल आज लल्लू धरमपुर व रायबरेली फोरलेन के किनारे रह रहे पीड़ित किसानों से  मुलाकात करने वाले थे। श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व रायबरेली फोरलेन के किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसी मुद्दे पर लल्लू किसानों से बातचीत करते।

Related Articles

Back to top button