राष्ट्रीय
दिवाली से पहले वन रैंक वन पैंशन की आधिकारिक अधिसूचना होगी जारी :रक्षा मंत्री

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
नई दिल्ली: एक रैंक एक पेंशन पर आधिकारिक अधिसूचना दिवाली से पहले जारी हो जाएगी। यह बात आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कही। घोषणा एेसे दिन हुई है जब प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिकों ने नौ नवंबर से पूरे देश में अपना प्रदर्शन तेज करने और अपने मेडल लौटाने का निर्णय किया है। पर्रिकर से यहां जब पूछा गया कि आेआरआेपी पर आधिकारिक अधिसूचना कब जारी की जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं इसे दिवाली से पहले जारी कर दिया जाएगा।’’ सरकार ने पांच सितंबर को पूर्व सैनिकों के लिए आेआरआेपी की घोषणा की थी लेकिन आधिकारिक अधिसूचना का अभी तक इंतजार है। सरकार ने विलंब का कारण बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता बताया था। सरकार द्वारा आेआरआेपी योजना की घोषणा के बाद भी पूर्व सैनिकों के एक समूह ने इसमें खामी बताकर अपना प्रदर्शन जारी रखा था।



