राष्ट्रीय
चेन्नई में चक्रवाती तूफान का खतरा, तमिलनाडु और पांडिचेरी के समुद्री तट पर हाई अलर्ट

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:
चेन्नई : मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के उपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है जिसके चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई से करीब 450 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र केंद्रित है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और सोमवार रात तक चेन्नई और कराईकल के बीच तमिलनाडु तट पर पहुंचने की उम्मीद है।



