प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहीं लोककल्याण-इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाएं : CM
![प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहीं लोककल्याण-इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाएं : योगी आदित्यनाथ](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/04/yogi-aditynath.jpg)
![प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहीं लोककल्याण-इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाएं : योगी आदित्यनाथ](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/04/yogi-aditynath.jpg)
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह लोककल्याण से जुड़ी योजनाएं हों या इंफ्रास्ट्रक्चर से, आज प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से किया जा रहा है। राज्य सरकार एक्सप्रेस वे बना रही है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों देंगे।
टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर से लखनऊ में यातायात समस्या का होगा समाधान
मुख्यमंत्री शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में लखनऊ में 280 करोड़ के दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर के लोकार्पण से लखनऊ में यातायात की समस्या का समाधान होगा। इसके बनने से आमजन को प्रतिदिन की समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।
लखनऊ-कानपुर के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे दो बड़े महानगरों को देगा गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने जिन परियोजनाओं की घोषणा की है, खासतौर पर लखनऊ-कानपुर के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बारे में, यह देश के उभरते दो बड़े महानगरों को गति देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी में बेहतर कार्य हुए हैं। इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को फोर लेन से जोड़ने, हर जनपद मुख्यालय को फोर लेन और तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय को दो लेन से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।
गोमती के दोनों तटों पर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का होगा काम
प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोमती नदी के दोनों तटों का उपयोग करते हुए एक नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण को अपने हाथों में लिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आज लखनऊ के विकास के लिए जितने भी प्रस्ताव प्रस्तुत हुए हैं, प्रदेश सरकार उन्हें सहज स्वीकार करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएगी।
[divider][/divider][divider][/divider]
यह भी पढे : — प्रियंका गांधी का असम दौरा रद्द, जानें क्या है वजह – Dastak Times
- देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
- फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
- ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
- साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
- youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos